ePaper

Deoghar News : परीक्षा के दौरान कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी : डीसी

Updated at : 27 Jan 2026 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : परीक्षा के दौरान कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी : डीसी

मैट्रिक व इंटर की बोर्ड परीक्षा को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा व एसपी सौरभ ने समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : मैट्रिक व इंटर की बोर्ड परीक्षा को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा व एसपी सौरभ ने समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक की. बैठक में डीसी ने स्पष्ट कहा कि कदाचारमुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराना प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में 20,126 परीक्षार्थियों के लिए 72 केंद्र बनाये गये हैं, जबकि इंटर परीक्षा के लिए 39 केंद्रों पर आर्ट्स के 9,614, साइंस के 3,080 और कॉमर्स के 623, कुल 13,317 परीक्षार्थी शामिल होंगे. उन्होंने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, पेयजल, शौचालय, बेंच-डेस्क और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट एवं मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. परीक्षा ड्यूटी में तैनात किसी कर्मी के पास मोबाइल फोन नहीं होगा और सभी अधिकारी-कर्मचारी पहचान पत्र गले में पहनकर ही ड्यूटी करेंगे. कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

प्रत्येक केंद्रों पर पुलिस बल की होगी तैनाती, निषेधाज्ञा भी : एसपी

एसपी सौरभ ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताया कि प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी और 500 गज की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी. बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती, डीइओ बिनोद कुमार, डीएसओ प्रीतिलता किस्कू, सभी केंद्राधीक्षक, एपीआरओ एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

हाइलाइट्स

मैट्रिक-इंटर परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, कदाचारमुक्त संचालन पर सख्त निर्देश

जिले में मैट्रिक के 72 और इंटर के 39 परीक्षा केंद्र, कुल 33,443 परीक्षार्थी होंगे शामिल

परीक्षा केंद्रों के 500 गज तक धारा 144, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Sanjeet Mandal is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola