मारवाड़ी महिला समिति के उद्योग मेले में सजे 24 स्टॉल, खरीदारी को उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

उद्योग मेला आयोजित | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मारवाड़ी महिला समिति ने देवघर में उद्योग मेले का आयोजन किया. 24 स्टॉलों पर विविध उत्पादों की प्रदर्शनी लगी. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना मुख्य उद्देश्य.

विज्ञापन

देवघर. मारवाड़ी महिला समिति की ओर से वायरे-इन में मंगलवार को दो दिवसीय उद्योग मेले का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि रीता चौरसिया, संगीता सुल्तानिया व चंदा टिंबरेवाल ने किया.

विज्ञापन

विभिन्न शहरों से पहुंचे 24 स्टॉल धारक

मेले में विभिन्न स्थानों से पहुंचे 24 स्टॉल धारकों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी और बिक्री की. देवघर के अलावा रांची, धनबाद, मधुपुर, पंजाब, दुमका, गिरिडीह और रानीगंज सहित अन्य स्थानों से स्टॉल धारक पहुंचे.

उद्योग मेला आयोजित | Prabhat Khabar Network
उद्योग मेला आयोजित | Prabhat Khabar Network

कपड़ों से घरेलू उपयोग की वस्तुओं तक की प्रदर्शनी

मेले में कपड़ों के साथ विभिन्न प्रकार की घरेलू उपयोग की वस्तुओं और अन्य उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगायी गयी. खरीदारी के लिए मेले में लोगों की भीड़ भी जुटी.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

समिति की ओर से बताया गया कि उद्योग मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके हुनर को बाजार उपलब्ध कराना है. इसके माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और सशक्तीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

आयोजन में समिति की सदस्यों का रहा योगदान

मेले को सफल बनाने में कन्वीनर सीमा अग्रवाल, रेखा खेमानी, श्वेता अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, शारदा रुंगटा, रेखा सिंघानिया व ललिता छावछरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मौके पर समिति की सचिव अंजना बजाज, पूर्व अध्यक्ष प्रमिला बाजला और नम्रता बथवाल समेत समिति की कई सदस्य मौजूद रहीं. समिति की ओर से सभी स्टॉल धारकों, अतिथियों और सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola