महाशिवरात्रि 2026: देवघर में शिव बारात से पहले सड़क से सुरक्षा तक, प्रशासन का मिशन ‘ऑल क्लियर’
शिव बारात रूट का निरीक्षण करते डीसी, एसपी व अन्य अधिकारी.
Deoghar: महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर देवघर में 15 फरवरी को निकलने वाली भव्य शिव बारात के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सीनियर अधिकारियों ने सुरक्षा का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.
Deoghar: महाशिवरात्रि के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा निकाली जाने वाली भव्य शिव बारात के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर शुक्रवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा एवं एसपी सौरभ ने देवघर में शिव बारात की संपूर्ण रूटलाइन का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में केकेएन स्टेडियम, फव्वारा चौक, टावर चौक, आजाद चौक, अवंतिका गली, लक्ष्मी मार्केट, शिक्षा सभा चौक सहित अन्य स्थलों पर सड़कों की स्थिति, गड्ढों को समतल करने, स्लैब मरम्मत, नालों की सफाई, अतिक्रमण हटाने एवं सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग कार्यों का अवलोकन किया गया. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि झांकिया निकालने वालों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो.
आपके शहर में
सुरक्षा, समन्वय और तकनीकी सत्यापन
डीसी ने नगर निगम, पेयजल एवं स्वच्छता, अग्निशमन तथा बिजली विभाग को आपसी समन्वय में सक्रिय रहने का निर्देश दिया. साथ ही शिवरात्रि से 24 घंटे पूर्व पूरे रूटलाइन का भौतिक सत्यापन, विशेषकर बिजली व टेलीफोन तारों की जांच सुनिश्चित करने को कहा गया.
भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष निगरानी
शिव बारात के दौरान टावर चौक, फव्वारा चौक, राय एंड कंपनी चौक, शिवलोक, बजरंगी चौक एवं बाजला चौक पर वॉचटावर निर्माण कराने के निर्देश दिए गए. वॉच टावर से पुलिसकर्मी भीड़ की गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे. इसके अतिरिक्त, सिविल ड्रेस में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की जायेगी.
निरीक्षण के दौरान मौजूद थे ये अधिकारी
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, एसडीओ देवघर रवि कुमार, डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती, एसडीपीओ देवघर अशोक कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, हेडक्वार्टर, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता (विद्युत आपूर्ति प्रमंडल/विद्युत प्रमंडल ), कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल मनोज कुमार महतो, एपीआरओ, नगर निगम की टीम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी साथ थे.
मुख्य हाइलाइट्स
- शिवरात्रि से 24 घंटे पूर्व रूटलाइन का अनिवार्य सत्यापन.
- प्रमुख चौकों पर वॉचटावर से कड़ी निगरानी.
- सिविल ड्रेस में पुलिस बल की विशेष तैनाती.
- सभी विभागों के बीच सशक्त आपसी समन्वय के निर्देश.
ये भी पढ़ें…
महाशिवरात्रि 2026: देवघर में इस दिन भारी वाहनों का प्रवेश बैन, यहां देखें पूरा रूट चार्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए