झामुमो महिला मोर्चा ने नवनिर्वाचित विधायक का किया स्वागत
मधुपुर की ऐतिहासिक जीत आप सभी के अथक प्रयास से हुआ संभव
मधुपुर. हफीजुल हसन के दोबारा जीत की खुशी पर झामुमो महिला मोर्चा के सदस्यों ने स्वागत किया. झामुमो महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सोनी खान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पथलचपटी स्थित हफीजुल हसन के आवास पहुंचकर माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें दोबारा जीत की बधाई दी. मौके पर सोनी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता व जनता जनार्दन की जीत है. ऐतिहासिक जीत आप सभी के अथक प्रयास से ही संभव हुआ. मौके पर रजनी मुर्मू, मिताली हांसदा, शाजिया परविन, तब्बसुम नाज, बिना सिंह राजपूत, सोनम कुमारी, रेखा देवी, हिना परवीन, बसंती मरांडी, अनिल महतो, अनिता मंडल, रूही शबनम, अनिता, गुलशन आरा आदि समेत दर्जनों महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए