गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों व कर्तव्यों की दिलाती है याद : एसडीओ

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर एसडीओ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को फहराकर दी सलामी

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के डाक बंगला मैदान में शुक्रवार को 77वें गणतंत्र दिवस का राजकीय समारोह आयोजित किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी व अपने संदेश में अनुमंडल के विकास के लिए लोगों से सहयोग की अपील की. इस अवसर पर कई सरकारी व निजी स्कूलों ने परेड व डिस्पले प्रतियोगिताओं में भाग लिया. परेड बैंड के साथ में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्रथम, मदर इंटरनेशनल एकेडमी द्वितीय व मधुस्थली विद्यापीठ तृतीय स्थान पर रहा. बिना बैंड के हाइस्कूल श्रेणी में सेंट जोसेफ हाइस्कूल ने पहला, सालोम स्कूल ने दूसरा व न्यू सत जेवियर्स स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया. मिडिल स्कूल श्रेणी में न्यू सत जेवियर्स स्कूल प्रथम, मिडिल स्कूल भेड़वा द्वितीय व तृतीय मिडिल स्कूल तिलक कला रहा. डिस्पले प्रतियोगिता में कार्मेल स्कूल ने पहला, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ने दूसरा व महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं, झांकी में अंची देवी गर्ल्स प्लस टू विद्यालय प्रथम, न्यू संत जेवियर्स स्कूल द्वितीय व महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को अधिकारियों ने सम्मानित किया. कार्यक्रम में उद्घोषक की भूमिका शाहिद अल्मी, रामचंद्र झा, अनुष्का कुमारी ने निभायी. वहीं आदर्श युवा मंच के रवि कुमार व दीपक मिश्रा की टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस अवसर पर एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय, सीओ यामुन रवि दास, इंस्पेक्टर इंचार्ज संतोष कुमार गुप्ता, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ अरुण कुमार गुटगुटिया, हेमंत नारायण सिंह, कन्हैया लाल कन्नू, एसएन सिंह, ऐनुल होदा, रंजन कुमार, काली प्रसाद झा, मो. शाहीद, संजय राय, मुमताज, बिनोद प्रसाद, दीपक मैसी, राकेश वर्मा, शाकिब खान, इमरान, अनिल, सुचेता घोष, शाबिला अंजुम आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस का समारोह

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola