राजस्व वसूली बढ़ाएं, म्यूटेशन से आवेदनों का त्वरित करें निराकरण : सीओ

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर सीओ ने राजस्व कर्मचारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंचल अधिकारी यामुन रविदास ने कार्यालय कक्ष में राजस्व कर्मियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने अंचल स्तर पर राजस्व कर्मचारी व अंचल निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने लगान की उगाही शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया. साथ ही म्यूटेशन से संबंधित जो भी कार्य लंबित है, उसे अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया. रविदास ने कहा कि कर्मचारियों को सरकारी जमीन की मापी अमीन द्वारा कर उसको सुरक्षित करें. ताकि उन जमीनों का अतिक्रमण किसी के द्वारा न हो. उन्होंने कहा कि रैयतों व प्रधान के साथ बैठक कर मृत हुए लोगों के नाम से कट रहे लगान को हटाकर वर्तमान में उनके उत्तराधिकारी के सदस्यों के नाम व बंटवारा कर रशीद कटवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश राजस्व कर्मियों को दिया. उन्होंने राजस्व कर्मियों को वैसे जरूरतमंद व आश्रितों को मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना से जोड़ने के लिए आय प्रमाण-पत्र जांच के बाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसको लेकर चाइल्ड लाइन की पंचायत सहजकर्ता सोनी खान ने सीओ से वैसे बच्चों का आय प्रमाण पत्र निर्गत करने का बात कही. मौके पर संजय कुमार मिश्रा, इग्नेशियस टुडू, भोला मरिक समेत अन्य कर्मी मौजूद थे. ——————————— मधुपुर सीओ ने राजस्व कर्मचारियों के साथ की बैठक

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola