मारगोमुंडा में अज्ञात वाहन के धक्के से बुजुर्ग की मौत
मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के कुशमाहा-धमनी पथ पर लालपुर जंगल के पास की घटना
मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के कुशमाहा-धमनी पथ पर लालपुर जंगल के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के नोनियाद गांव निवासी महेश्वर सिंह 62 के रूप में की गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वे केराकुंडी मैदान में लगने वाले हटिया गये हुए थे. हटिया से वापस लौटने के क्रम लालपुर जंगल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना किसी ने नोनियाद के ग्रामीणों को दी. सूचना पाकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान नोनियाद गांव निवासी महेश्वर सिंह के रूप में हुई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों समेत पुलिस को दी. वहीं, घटना की सूचना पाकर ग्रामीण शव के पास जुटे गये. ग्रामीण अज्ञात वाहन का पता लगाकर उचित कार्रवाई करने एवं मुआवजे की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. इधर घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए. —————————————————————————– मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के कुशमाहा-धमनी पथ पर लालपुर जंगल के पास की घटना
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए