राधा ग्लास के मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू

मधुपुर में ला-ओपाला कारखाना प्रबंधन के ओपल डिवीजन बंद करने की घोषणा के बाद मजदूरों ने यूनियन नेताओं के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन शुरू किया है.
मधुपुर . प्रखंड के गड़िया स्थित अंतरराष्ट्रीय ला- ओपाला कारखाना का ओपल डिवीजन बंद होने के विरोध में कामगारों ने मंगलवार से परिसर के अंदर अनिश्चितकालिन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. राधा ग्लास मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है. कामगार कारखाना को पुनः चालू करने की मांग कर रहे है. मजदूरों का कहना है कि कारखाना अचानक बंद किये जाने से सैकड़ो मजदूरों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. बताया कि कारखाना में 281 स्थायी मजदूर के अलावे सौ से अधिक मजदूर ठेका पर काम करते थे. कारखाना बंद होने का नोटिस चिपकाये जाने के बाद एक झटके में सभी मजदूर बेरोजगार हो गये है. कहा कि उनलोगों की मांगें नहीं माने जाने पर वे लोग अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे. मौके पर राधा ग्लास मजदूर यूनियन के सचिव अनुसार अली, विष्णु देव तिवारी, संजय मालो, खुर्शीद खान, दिलीप राय, जगदेव यादव, नरेश दुबे, मोहम्मद मंजर, प्रमोद सिंह, हीरालाल, कृपा शंकर सिंह, मोहम्मद सिराज, अरशद अंसारी, सहदेव, ज्ञान तिवारी, बब्बन राय, मोजिब, असलम, मुन्ना समेत दर्जनों मजदूर धरना प्रदर्शन में शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




