झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर कल आयेंगे देवघर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संताल परगना एवं छोटानागपुर के सभी जिलाध्यक्षों, विधानसभा व लोकसभा प्रभारियों, विधायकों, मंत्री तथा प्रदेश के आला नेताओं तथा पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में होगी.

विज्ञापन

देवघर : राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर शुक्रवार की शाम देवघर पहुंचेंगे. वहीं 27 जनवरी को कांग्रेस प्रभारी सर्किट हाउस में ही कांग्रेस की विशेष बैठक में हिस्सा लेंगे. उनके देवघर आगमन पर पार्टी नेता और कार्यकर्ता जोरदार स्वागत की तैयारी में जुट गये हैं. यह जानकारी जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश और जिला प्रवक्ता दिनेश मंडल ने दी. संताल परगना एवं छोटानागपुर के सभी जिलाध्यक्षों, विधानसभा व लोकसभा प्रभारियों, विधायकों, मंत्री तथा प्रदेश के आला नेताओं तथा पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में होगी. प्रदेश प्रभारी गोड्डा से सड़क मार्ग से देवघर पहुंचेंगे और 27 को फरक्का होते हुए पश्चिम बंगाल रवाना होंगे.

विज्ञापन

सदर अस्पताल में आज इमरजेंसी सेवा रहेगी बहाल

गणतंत्र दिवस को लेकर सदर अस्पताल में शुक्रवार को बाह्य विभाग (ओपीडी सेवा) बंद रहेगा. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन ने नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि, सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक सदर अस्पताल में ओपीडी की जगह अपातकालीन सेवा बहाल रहेगी. आपातकालीन सेवा में सुबह नौ से 11 बजे तक डॉ मनीषा सिंह, सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक डॉ एके दास और दोपहर एक बजे से तीन बजे तक डॉ अमरीष ठाकुर रहेंगे. पहले के अनुसार आपातकालीन सेवा बहाल रहेगी.

Also Read: देवघर : फर्जी साइबर पुलिस बनकर घर में घुसे बदमाश 1.31 लाख की लूट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola