ePaper

Indian Railways : ट्रैफिक ब्लॉक के कारण शनिवार को एक व रविवार को सात ट्रेनें रहेंगी रद्द

Updated at : 02 Mar 2024 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
Loco Pilot Salary

Loco Pilot Salary| File Photo

03675 आसनसोल - झाझा मेमू पैसेंजर जसीडीह तक ही चलेगी तथा 03676 झाझा - आसनसोल मेमू स्पेशल जसीडीह से ही खुलेगी. वहीं 03273 देवघर - पटना मेमू एक्सप्रेस का झाझा से परिचालन होगा.

विज्ञापन

देवघर : आसनसोल मंडल के अंतर्गत आसनसोल-झाझा सेक्शन में जसीडीह-तुलसीटांड़-लाहाबन सेक्शन में अप मेन लाइन और डाउन मेन लाइन पर सीमित ऊंचाई वाले सबवे में आरसीसी बॉक्स लांच करने के लिए छह घंटे का पावर व ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण दो दिन जसीडीह के रास्ते चलने वाली सात ट्रेनों को रद्द किया जायेगा. इसके तहत शनिवार को एक तथा रविवार को छह ट्रेनों को रद्द के साथ- साथ कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव करने की घोषणा की गयी है.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

शनिवार को 03571 जसीडीह- मोकामा मेमू स्पेशल तथा रविवार 03769 जसीडीह- झाझा मेमू स्पेशल, 03573 जसीडीह-किऊल पैसेंजर स्पेशल, 03572 मोकामा-जसीडीह मेमू स्पेशल, 03770 जसीडीह- झाझा पैसेंजर, 03234 झाझा- देवघर मेमू स्पेशल, 03574 किउल जसीडीह पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

रविवार को ट्रेनों का संक्षिप्त प्रारंभ/ समापन

03675 आसनसोल – झाझा मेमू पैसेंजर जसीडीह तक ही चलेगी तथा 03676 झाझा – आसनसोल मेमू स्पेशल जसीडीह से ही खुलेगी. वहीं 03273 देवघर – पटना मेमू एक्सप्रेस का झाझा से परिचालन होगा.

रविवार को ट्रेनों के समय में बदलाव

13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस 310 मिनट, 02023 हावड़ा-पटना सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 315 मिनट, 13331 धनबाद-पटना एक्सप्रेस 120 मिनट, 12317 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस 90 मिनट, 22197 कोलकाता-झांसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस 65 मिनट, 02024 पटना-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 315 मिनट, 22347 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 180 मिनट, 22348 पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 180 मिनट, 13332 पटना-धनबाद एक्सप्रेस 155 मिनट, 12326 नंगल डैम-कोलकाता गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 305 मिनट, 12304 नयी दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 210 मिनट, 17006 रक्सौल-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 155 मिनट तथा 18184 आरा – टाटा एक्सप्रेस 255 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola