झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क

Updated:
विज्ञापन

झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन के पक्ष

विज्ञापन

करौं. झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन के पक्ष में रविवार को जेएमएम नेता मिथिलेश ठाकुर ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड में फिर महागठबंधन की सरकार बन रही है. जनता हेमंत सोरेन के प्रति पूर्ण आस्था एवं फिर एक बार झारखंड का मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है. उन्होंने कहा की भाजपा जात-पात की राजनीति करती है जो यहां पर नहीं चलने वाली है. जनता ने भाजपा को सीधे से खारिज कर दिया है. मौके पर बिहार के सांसद अखिलेश सिंह, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मणि शंकर, दिवंगत विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी, प्रखंड अध्यक्ष संजीव चौधरी, धनंजय पांडे, हेमंत सिंह, मिथिलेश सिंह, फुलेश्वर रवानी, मुन्ना रवानी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola