Deoghar News : घर-घर में मिट्टी के दीये जलायें और ग्रीन पटाखों का करें सीमित उपयोग : डीसी

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : घर-घर में मिट्टी के दीये जलायें और ग्रीन पटाखों का करें सीमित उपयोग : डीसी

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने दीपावली पर जिले के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि लोग मिट्टी के दीयों से घर-आंगन सजाएं और केवल ग्रीन पटाखों का सीमित उपयोग करें.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने दीपावली पर जिले के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि लोग मिट्टी के दीयों से घर-आंगन सजाएं और केवल ग्रीन पटाखों का सीमित उपयोग करें. उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व हर घर में स्वास्थ्य, समृद्धि, सौभाग्य और नयी ऊर्जा की रोशनी लेकर आये. डीसी ने कहा कि दीपावली का त्योहार सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है. इसे शांति और पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ मनाया जाना चाहिए. उन्होंने नागरिकों से यह भी अपील की कि नशे और अनावश्यक आतिशबाजी से दूर रहें, ताकि सभी के लिए यह पर्व सुरक्षित और आनंदमय बन सके. उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के दौरान कुछ असामाजिक तत्व समाज में अशांति फैलाने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत 100 डायल कर पुलिस को दें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निबटा जा सके. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि दीपावली को सौहार्दपूर्ण वातावरण और सामूहिक सद्भाव के साथ मनाएं, जिससे जिले में शांति, सुरक्षा और खुशी का संदेश फैले. डीसी ने कहा कि हर घर में मिट्टी के दीये जलें, हर दिल में प्रेम और प्रकाश बसे, यही सच्ची दीपावली है. हाइलाइट्स दीपावली पर डीसी ने की जिले के लोगों से अपील कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत 100 डायल कर पुलिस को सूचित करें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola