Deoghar news : बाबा मंदिर में भक्तों ने कराये रुद्राभिषेक व गठबंधन

Updated:
विज्ञापन

बाबा मंदिर में रुद्राभिषेक एवं गठबंधन कराने आए भक्तों की संख्या अच्छी रही. पट बंद होने तक करीब 40 हजार भक्तों ने जलार्पण किये, जिसमें कूपन लेने वालों की संख्या 2321 रही.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : ठंड के कारण सोमवार को सुबह में बाबा मंदिर में कम भीड़ रही, लेकिन धूप निकलने के साथ भीड़ बढ़ गयी. दोपहर में पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के आगमन को लेकर आम भक्तों की इंट्री को रोका गया था. इससे थोड़ी कतार लंबी हाे गयी. वहीं पट बंद होने तक शीघ्रदर्शनम कूपन से दो हजार से अधिक भक्तों ने पूजा की. इससे पहले दैनिक पूजा के बाद सुबह करीब सवा पांच बजे से आम भक्तों के लिए कपाट खोल दिया गया. इस दौरान मंदिर में रुद्राभिषेक एवं गठबंधन कराने आए भक्तों की संख्या अच्छी रही. करीब पांच दर्जन भक्तों ने गठबंधन, तो 50 से अधिक भक्तों ने बाबा का रुद्राभिषेक कराया है. पट बंद होने तक करीब 40 हजार भक्तों ने जलार्पण किये, जिसमें कूपन लेने वालों की संख्या 2321 रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola