पालोजोरी में धूमधाम से हूल दिवस मनाने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पालोजोरी में सिदो-कान्हू रक्षा मंच का पुनर्गठन

विज्ञापन

पालोजोरी. प्रखंड मुख्यालय से सटे आम बगान में बुधवार को सिदो-कान्हू रक्षा मंच की बैठक हुई, जिसमें संगठन के पुनर्गठन सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. बैठक में दर्जनों सदस्यों ने भाग लिया. इस दौरान सर्वसम्मति से कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें जिप सदस्य दीपक मुर्मू को मंच का अध्यक्ष चुना गया. वहीं पंसस संतोष बेसरा को सचिव और रामेश्वर हेंब्रम को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी. इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर लाल कुमार मुर्मू, उपसचिव के रूप में परिमल टुडू तथा मीडिया प्रभारी के रूप में एलेक्स हेंब्रम, राहुल कोड़ा, गिमन कोड़ा, गोविंद मुर्मू और साईमन कुमार हेंब्रम को मनोनीत किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष हूल दिवस को धूमधाम से मनाया जायेगा. कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है. सदस्यों ने आदिवासी समाज की एकजुटता और अधिकारों की रक्षा को लेकर भी विचार-विमर्श किया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद और भैरव के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए समाज को संगठित होकर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी होगी. साथ ही जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष को मजबूत करने पर जोर दिया गया. बैठक की अध्यक्षता युवा नेता सुरेश मरांडी ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंच के वरिष्ठ सदस्य मनोज कुमार मुर्मू ने किया. मौके विजय किस्कू, राजकिशोर मुर्मू, विकास मरांडी, बाबूधन हेंब्रम, सोनेलाल मरांडी, रबिसल मुर्मू, तला किस्कू, हपन मुर्मू, ऋषिलाल हेंब्रम, तपन टुडू और विजय टुडू आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola