Deoghar news : शॉर्ट सर्किट से खप्परैल के घर जले, छह लाख की संपत्ति के नुकसान का दावा

Author Shrawan
Updated:
विज्ञापन

रिखिया थाना क्षेत्र के नकटी गांव में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही विकराल रूप ले लिया. घर वालों का कहना है कि आग से करीब छह-सात लाख का सामान जलकर राख हो गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर. रिखिया थाना क्षेत्र के नकटी गांव में बुधवार को करीब तीन बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे खप्परैल के दो घर जलकर राख हो गये और लाखों की संपत्ति नष्ट हो गयी. पीड़ित युगल महतो ने बताया कि अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गयीं और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गयी. आग की लपटें उठते देख परिजन और ग्रामीणों ने शोर मचाया और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. ग्रामीणों की तत्परता और सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों घरों में रखे सोने-चांदी के जेवर, नयी बाइक स्प्लेंडर प्लस, अनाज, कपड़े, बर्तन, गैस सिलेंडर, फ्रिज, गोदरेज, दो पलंग सहित घरेलू उपयोग की अधिकांश सामग्री जलकर राख हो चुकी थी. पीड़ित के अनुसार घर में रखे 35 हजार रुपये नकद भी आग में जलकर राख हो गये. घटना में अनुमानित छह से सात लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. पीड़ित का कहना है कि आग में घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, नकद राशि और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गये. इस अगलगी की घटना से 18 सदस्यीय परिवार पूरी तरह बेघर हो गया है और उनके सामने रहने और खाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गयी है. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पाया. घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया रंजीत यादव ने पीड़ित परिजनों को सरकारी लाभ के तहत मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola