50 से अधिक सफल मेडिकोज को गोल ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
सम्मानित हुए नीट के सफल अभ्यर्थियों के साथ डायरेक्टर संजय आनंद व अन्य | Prabhat Khabar Network

सम्मानित हुए नीट के सफल अभ्यर्थियों के साथ डायरेक्टर संजय आनंद व अन्य | Prabhat Khabar Network

धनबाद के गोल संस्थान ने नीट परीक्षा में सफल 50 से अधिक छात्रों को सम्मानित किया। कुलपति राम कुमार सिंह ने छात्रों की मेहनत और संस्थान के योगदान की सराहना की।

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर

देवघर. कोयलांचल में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी के क्षेत्र में पहचान बना चुके गोल संस्थान ने नीट में धनबाद ब्रांच से सफल 50 से अधिक छात्रों को सम्मानित किया. समारोह में सफल छात्रों को कैश अवॉर्ड, टॉपर्स ट्रॉफी, मेडल, स्टेथोस्कोप एवं एप्रन प्रदान किया गया. कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी, शिक्षक, सफल छात्र, तैयारी कर रहे अभ्यर्थी और उनके अभिभावक मौजूद रहे. खुशनुमा माहौल में सफल छात्रों ने तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के साथ अपनी सफलता की कहानी साझा की. छात्रों ने सफलता का श्रेय क्लासेस, टेस्ट सीरीज, उचित मार्गदर्शन, अनुभवी शिक्षकों, गोल हॉस्टल के प्रतिस्पर्धी माहौल और अनुशासन को दिया. मुख्य अतिथि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति राम कुमार सिंह ने कहा कि धनबाद जैसे शहर से हर वर्ष इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का मेडिकल में चयन होना गर्व की बात है. गोल संस्थान समाज, राज्य और राष्ट्र के लिए उल्लेखनीय योगदान दे रहा है. विशिष्ट अतिथि ईएनटी सर्जन डॉ सुजीत कुमार ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए मेडिकल क्षेत्र की चुनौतियों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि गोल के छात्र अनुशासित हैं और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में बड़ी संख्या में अध्ययन कर रहे हैं. गोल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक बीपीन सिंह ने सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास, ऑपरेशनल टीम और अनुभवी शिक्षकों को दिया. केंद्र निदेशक संजय आनंद ने बताया कि 28 वर्षों में संस्थान से 18 हजार से अधिक छात्र डॉक्टर और हजारों छात्र इंजीनियर बन चुके हैं. 6 फरवरी 2003 से संचालित धनबाद केंद्र में पाकुड़, गोड्डा, देवघर, दुमका समेत कई जिलों के छात्र तैयारी करते हैं. एकेडमिक हेड दीपक सिंह व भारती सिन्हा ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि नीट के पैटर्न में बदलाव के बावजूद संस्थान अपडेट रहकर बेहतर मार्गदर्शन देता रहेगा. संचालन चीफ को-ऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार ने किया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola