गिरिडीह से तारापीठ जा रही कार अनियंत्रित होकर पलटी, छह घायल
मधुपुर एनएच पर पथरा मोड़ के पास भीषण सड़क दुर्घटना
मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारठ-मधुपुर एनएच-114ए पर पथरा मोड़ के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में कार में सवार चालक समेत कुल छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, सभी लोग गिरिडीह से मधुपुर होते हुए पश्चिम बंगाल के तारापीठ में पूजा करने जा रहे थे. इसी दौरान पथरा मोड़ के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. गनीमत रही कि वाहन सड़क किनारे पेड़ से नहीं टकराया, वरना हादसा और भी गंभीर हो सकता था. दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. सूचना मिलने पर पाथरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन (जेएच 11 एडब्लू- 7277) को जब्त कर थाने ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि घायलों की पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए