मालवाहक ट्रेन का इंजन हुआ खराब, अप लाइन पर डेढ़ घंटे परिचालन रहा बाधित

Published by : NISHIDH MALVIYA Updated At : 22 May 2026 7:50 PM

विज्ञापन

जसीडीह-मधुपुर स्टेशन के बीच रोहिणी हॉल्ट के पास ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी. इस कारण अप लाइन पर डेढ़ घंटे तक परिचालन बाधित रहा और कई ट्रेनें देर से चलीं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह-मधुपुर स्टेशन के बीच रोहिणी हॉल्ट के पास शुक्रवार की दोपहर को एक मालवाहक ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी. इस कारण अप लाइन में करीब डेढ़ घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा. इससे रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मालवाहक ट्रेन करीब दो बजे रोहिणी हॉल्ट के पास पोल संख्या 320/31 के पास में अचानक रुक गयी. जांच में इंजन में अचानक तकनीकी खराबी की बात सामने आयी. जिससे करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन खड़ी रही. इस दौरान चालक व उप चालक की ओर से इंजन को ठीक करने की कोशिश की गयी. लेकिन ठीक नहीं होने के बाद इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधक को दी गयी. इसके बाद स्टेशन से दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को आगे ले जाया गया. अप लाइन पर परिचालन प्रभावित होने के कारण अप की कई ट्रेनें विलंब से चलीं. इस कारण जसीडीह स्टेशन पर यात्री ट्रेन की प्रतिक्षा करते दिखे. अप लाइन की 18183 टाटा-बक्सर सुपर एक्सप्रेस दो घंटे, 13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस एक घंटे, 13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस आधा घंटे,12023 जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटे विलंब से चली.

विज्ञापन
NISHIDH MALVIYA

लेखक के बारे में

By NISHIDH MALVIYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola