Deoghar news : युवती का अपहरण कर जबरन बनाया शारीरिक संबंध, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

युवती के अपहरण मामले में पुलिस ने गुरुवार को उसे बरामद किया. पीड़िता के बयान पर पालोजोरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपी युवक सारठ थाना क्षेत्र के कालीजोत गांव का रहने वाला है, जो फरार है.

विज्ञापन

पालोजोरी . पालोजोरी थाना क्षेत्र की एक युवती का अपहरण कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता के बयान पर पालोजोरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व सारठ थाना क्षेत्र के कालीजोत गांव निवासी डोमा मिंया का पुत्र हैदर अंसारी ने उसे जबरदस्ती अपनी बाइक में बिठाकर ले गया. इसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. जानकारी के अनुसार युवती के गायब होने के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी थाने को दी थी. पुलिस पदाधिकारी युवती को बरामद करने के लिए काफी प्रयास किया. लेकिन युवती के गायब होने के बाद से ही आरोपी युवक ने अपना व युवती का फोन स्वीच ऑफ कर दिया था. पुलिस ने काफी प्रयास व दबाव बनाने पर गुरुवार को युवती को सारठ से बरामद किया. पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच करायी. उसके बाद परिजनों को सौंप दिया. वहीं आरोपी युवक को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. फिलहाल युवक अपने घर से फरार है. इस सबंध में पालोजोरी थाना में कांड संख्या 79/2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.88 ॰ पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करायी ॰ आरोपी युवक घर से है फरार

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola