अमरनाथ यात्रा के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट लेने हर दिन पहुंच रहे पांच से छह

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अबतक दर्जनों लोग मेडिकल सर्टिफिकेट ले चुके हैं. वहीं अभी भी हर दिन पांच से छह लोग अपना फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आ रहे हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर:

अमरनाथ यात्रा को लेकर जिले के लोगों के उत्साह देखा जा रहा है. इस यात्रा पर जाने के लिए लोग आवश्यकता व आदेशानुसार आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने में लगे हुए है. इसमें सबसे जरूरी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट होती है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अबतक दर्जनों लोग मेडिकल सर्टिफिकेट ले चुके हैं. वहीं अभी भी हर दिन पांच से छह लोग अपना फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आ रहे हैं. इसमें हार्ट, बीपी, शुगर और आंखों की जांच की जा रही है. इसके बाद उन्हें हेल्थ सर्टिफिकेट दिया जा रहा है. अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए लोगों को मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट की आवश्यकता इसलिए होती है, क्योंकि वहां का मौसम अलग होता है. यात्रा पर जाने वाले लोगों ने बताया कि फिटनेस के साथ एक फॉर्म भरकर लोगों को बैंक में जमा करना होता है. इसके बाद अमरनाथ पहुंचने पर उन्हें आगे दर्शन करने के लिए भेजा जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola