मारपीट व गाली-गलौच के मामले में दो नामजद समेत चार पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के शिवराम झा चौक के समीप रहने वाले ललित कुमार मिश्रा ने थाना में आवेदन देकर दो नामजद व दो अज्ञात सहित कुल चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

देवघर. नगर थाना क्षेत्र के शिवराम झा चौक के समीप रहने वाले ललित कुमार मिश्रा ने थाना में आवेदन देकर दो नामजद व दो अज्ञात सहित कुल चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिक्र है कि 22 मई को दिन के 11 बजे शिकायतकर्ता ललित कुमार मिश्रा घर से निकल कर कांवर संघ के रास्ते एक होटल के समीप से होकर गुजर रहा था. उसी क्रम में बुलेट पर सवार एक युवक ने उन्हें बुलाया. तभी स्कूटी से मोनू पंडित व रोहित पांडेय वहां पहुंचे. उस दौरान एक और युवक वहां बाहर में खड़ा था. स्कूटी से उतरते ही मोनू पंडित ने गर्दन पकड़ी और हाथ चला दिया. गाली गलौज करते हुए थाने को मैनेज कर लेने की बात कहते हुए कहा कि अगर पास में गोली होती तो यहीं मार देता. इसके बाद सभी गाली-गलौज करते कहा कि, अगर कहीं साइड में मिले तो वहीं मारकर फेंक देंगे. जो करना है वह कर लो. धमकी से मेरे साथ मेरा पूरा परिवार दहशत में है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola