Deoghar news : महेंद्र मुनि में स्नेह मिलन समारोह, कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र- छात्राओं के लिए मिलन कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गयी. वहीं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन

मधुपुर . शहर के पत्थरचपट्टी रोड स्थित महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र- छात्राओं के लिए मिलन कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के सह संरक्षक शिवकुमार बथवाल, सचिव राजकुमार कोठारी, प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने किया. कक्षा 12वीं के छात्र- छात्राएं, अनुभव कथन, विभिन्न तरह की खेल प्रतियोगिता, वीडियो प्रेजेंटेशन, नाटक, स्वागत गीत, नृत्य व विद��ई गीत जैसे कार्यक्रम में शामिल हुए. मौके पर प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि शिशु मंदिर योजना में विदाई जैसे शब्द नहीं होते. छात्र- छात्राओं को आजीवन अपने विद्यालय से जोड़कर रखते हैं और उनके सफल जीवन की कामना निरंतर करते हैं. हमारे छात्र- छात्राओं अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सके. इसके लिए हम सदैव ईश्वर से प्रार्थना करते हैं. विद्यालय प्रत्येक वर्ष कक्षा 12वीं के छात्र- छात्राओं के लिए छात्र जीवन में महाविद्यालय स्तरीय छात्र जीवन की ओर अग्रसर होने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित करता है. कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रतिभा मोदी, पलक मोदी व प्रज्ञा कुमारी ने किया. कार्यक्रम में सभी छात्र- छात्राओं को अच्छे अंक लाने हेतु शुभकामनाएं दी गयी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम की व्यवस्था व संयोजन आचार्य प्रदीप कुमार राय, पवन कुमार पांडेय, राजेश पांडे व मनीष कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन विनोद कुमार तिवारी ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola