सिलाई प्रशिक्षण लेकर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर के एसआर डालमिया रोड स्थित ब्रह्मर्षि आश्रम परिसर में आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के एसआर डालमिया रोड स्थित ब्रह्मर्षि आश्रम परिसर में सोमवार को यूएमसीए जीवन दान ग्रुप के तत्वावधान में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर संस्था के नेशनल को-ऑर्डिनेटर शर्मा प्रसाद की देखरेख में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में कुल 15 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. ताकि प्रशिक्षण पाकर महिलाएं आत्म निर्भर बन अपने परिवार को भरण पोषण कर सके. कहा कि जीवन दान ग्रुप के माध्यम से समय समय पर वैसे लोग जो अप्रशिक्षित है, उन्हें सिलाई, कढ़ाई आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है. ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके. मौके पर मुनकी देवी, बबीता देवी, बेबी देवी, पार्वती हांसदा, गुड़िया देवी, रीना कुमारी, खुशबू वर्मा, नीलम देवी, यशोदा देवी, सहीदन बीबी, आशा देवी, सनातन बास्की, मुर्शीद खान, पंकज सिंह, रामनूज सिंह, झालू राउत, लालचंद यादव आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola