रमेश परिहस्त ने बाबा मंदिर को नहीं दिया 10 लाख का हिसाब, जारी हुआ शो-कॉज

Updated:
विज्ञापन
रमेश परिहस्त ने बाबा मंदिर को नहीं दिया 10 लाख का हिसाब, जारी हुआ शो-कॉज

वर्ष 2021 में शारदीय नवरात्र के दौरान बाबा मंदिर में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर तत्कालीन मंदिर मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने दस लाख रूपया एडवांस लिया था, जिसका आज तक हिसाब नहीं दिया है

विज्ञापन

देवघर: वर्ष 2021 में शारदीय नवरात्र के दौरान बाबा मंदिर में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर तत्कालीन मंदिर मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने दस लाख रूपया एडवांस लिया था, जिसका आज तक हिसाब नहीं दिया है. हिसाब नहीं देने के कारण मंदिर प्रशासक सह डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए शो-कॉज जारी करने का आदेश दिया.

डीसी के आदेश पर देवीपुर सीओ सह मंदिर मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार ने श्री परिहस्त को शो-कॉज जारी कर पत्र प्राप्ति के साथ तीन दिनों के अंदर एडवांस के संबंध में बिल जमा कराने का निर्देश दिया है. ताकी बिल का समायोजन किया जा सके. पत्र में जिक्र किया है कि 2021 में दुर्गापूजा के सफल संचालन के लिए 10 लाख रूपया अग्रिम दिया गया था.

अग्रिम के विरुद्ध रमेश परिहस्त ने अबतक मंदिर कार्यालय को किये गये खर्च का ब्योरा नहीं दिया है. बिल उपलब्ध नहीं होने के कारण इसका समायोजन नहीं हो पाया है, जो गंभीर बात है.

एडवांस लेनेवाले सभी कर्मी विपत्र जमा करें

तत्कालीन मुख्य प्रबंधक ही नहीं अन्य वैसे कर्मी, जिनको किसी कार्य के लिए एडवांस उपलब्ध कराया गया है. उन सभी को भी शो-कॉज जारी कर विपत्र जमा कराने का निर्देश दिया गया है. मंदिर के सारे कार्य पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से हो इस तरह की व्यवस्था की गयी है.

अभिजीत सिन्हा, बाबा मंदिर प्रभारी सह एसडीएम, देवघर

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola