अरे रे मेरी जान है राधा… भक्ति गीत पर झूमे श्रोता

Updated:
विज्ञापन

कोलियरी प्रक्षेत्र स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में धूमधाम से देव दीपावली मनायी गयी

विज्ञापन

चितरा. कोलियरी प्रक्षेत्र स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में धूमधाम से देव दीपावली मनायी गयी. शुक्रवार रात को श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना सह भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं, राधे-राधे म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भजनों की प्रस्तुति कर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. वहीं, म्यूजिकल ग्रुप के निदेशक राजेश भारद्वाज, पूजा महतो, राधा यादव व नेहा ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गयी. कार्यक्रम में कलाकारों ने अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरं…, अरे रे मेरी जान है राधा…, धारा तो बह रही है श्री राधा नाम की…, मेरी बांह पकड़ लो सांवरे….कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं..समेत अन्य भजनों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये. उधर, ग्रुप में ढोलक वादक पंकज पांडेय, ऑर्गन वादक सुबल महतो व गोलक पर सहयोग किया. साथ ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर कोलियरी अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे. —————————————————– चितरा में धूमधाम से मनायी गयी देव दीपावली

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola