Deoghar News : सदर अस्पताल में जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 13 Nov 2025 6:45 PM

विज्ञापन

जिला प्रशासन और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच गुरुवार को एक एमओयू हुआ. इसके तहत आइओसीएल की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) योजना अंतर्गत देवघर सदर अस्पताल में अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जायेगी.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : जिला प्रशासन और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच गुरुवार को एक एमओयू हुआ. इसके तहत आइओसीएल की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) योजना अंतर्गत देवघर सदर अस्पताल में अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जायेगी. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि यह पहल जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के मरीजों के लिए वरदान साबित होगी. अब लोगों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निजी केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. उन्होंने आइओसीएल के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम समाजसेवा और सामुदायिक कल्याण के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. डीसी ने अन्य संस्थाओं से भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में आगे आने की अपील की. कार्यक्रम में डीडीसी पीयूष सिन्हा, एसडीओ रवि कुमार, सीएस डॉ युगल किशोर चौधरी, डीएस समेत आइओसीएल के वरीय अधिकारी उपस्थित थे. हाइलाइट्स आइओसीएल और जिला प्रशासन में एमओयू आइओसीएल की पहल समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक: डीसी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola