देवघर : पुलिस ने कोयला माफिया के उपर कसा नकेल, जब्त किए इतने क्विंटल माल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2023 11:50 AM
इसीएल सिक्योरिटी, सीआइएसएफ व चितरा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाकर लगभग 3.77 टन कोयला, एक बाइक व एक साइकिल जब्त की है. छापेमारी टीम ने बताया कि जब्त कोयले को वजन करने के बाद गिरजा कोयला डिपो में जमा कर दिया गया.
पालोजोरी पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र की कुंजबोना पंचायत के बाघमारा डंगाल में डंप कर रखे 48 क्विंटल कोयला जब्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बाघमारा डंगाल में भारी मात्रा में कोयला होने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पालोजोरी थाना प्रभारी विकास कुमार, पुलिस बल के साथ बाघमारा गांव पहुंचे और डंगाल में रखे कोयले को जब्त कर थाना लाया. इधर पुलिस ने मामले में आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की है और यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी भारी मात्रा में यहां कोयला कहां से पहुंचे और इसके पीछे कौन है. स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में दर्जनों बंगला ईंट भट्ठों का संचालन होता है. संभवत उसी भट्टों में डंप कर रखे गये कोयले को खपाने की तैयारी थी.
इसीएल सिक्योरिटी, सीआइएसएफ व चितरा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाकर लगभग 3.77 टन कोयला, एक बाइक व एक साइकिल जब्त की है. इस संबंध में सिक्योरिटी इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि चितरा पुलिस, इसीएल सिक्योरिटी व सीआइएसएफ ने संयुक्त रूप से टेढ़ी चौक के समीप छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें साइकिल व बाइक पर अवैध तरीके से ले जाये जा रहे कोयले को जब्त किया. छापेमारी टीम ने बताया कि जब्त कोयले को वजन करने के बाद गिरजा कोयला डिपो में जमा कर दिया गया. वहीं जब्त साइकिल और बाइक को चितरा थाने के हवाले किया गया. संयुक्त छापेमारी में इसीएल सुरक्षा विभाग के सुरक्षा प्रभारी रूपेश मिश्रा व सुरक्षा निरीक्षक अनूप कुमार व जैनुल अंसारी के अलावा सीआइएसएफ की ओर से उप निरीक्षक संजय कुमार और चितरा पुलिस के कर्मी मुख्य रूप से शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










