सदर अस्पताल में अज्ञात कांवरिया की मौत, पहचान अब भी पहेली
देवघर सदर अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान एक 40 वर्षीय अज्ञात कांवड़िया की मौत हो गई.अस्पताल प्रशासन ने शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक मॉर्चरी में रखने की व्यवस्था की है.पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी.
आशीष कुंदन, देवघर. सदर अस्पताल देवघर में इलाज के दौरान शुक्रवार को करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात कांवरिया की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार, बीमार अवस्था में उसे बीते एक अगस्त को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी.
आपके शहर में
चिकित्सक की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस
मौत की जानकारी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने स्थानीय बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मॉर्चरी में रहेगा शव
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए शव को अगले 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस स्थित मॉर्चरी में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों के अलावा कांवरिया पथ पर स्थित विभिन्न शिविरों से भी जानकारी जुटा रही है.
पुलिस की कोशिश है कि मृतक की पहचान जल्द हो सके, ताकि उसके परिजनों को घटना की सूचना दी जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए