इश्क में अंधी बनी बहू: फोन पर लाइव था प्रेमी, बहू ने कुल्हाड़ी से काट डाली सास और देवर की जिंदगी

Updated:
विज्ञापन
Deoghar Crime News

प्रेस वार्ता करती पुलिस

Deoghar Crime News: देवघर के सोनारायठाड़ी में हुए दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा हो गया है. बहू शबाना ने प्रेमी इरशाद के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से की सास और देवर की हत्या की है.

विज्ञापन

देवघर से अजय यादव की रिपोर्ट

Deoghar Crime News, देवघर : देवघर जिले के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत उपर नवाडीह गांव में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है. इस जघन्य अपराध की जो कड़वी हकीकत सामने आई है, उसने सबको झकझोर कर रख दिया है. घर की बड़ी बहू शबाना खातून ने ही अपने प्रेमी इरशाद अंसारी के साथ मिलकर अपनी सास और मासूम देवर की बेरहमी से हत्या की पूरी साजिश रची थी. पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी, हथौड़ा और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं. देवघर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) कुलदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले का खुलासा किया.

आशिकी का खूनी खेल: शादी के बाद भी जारी था अफेयर

एसडीपीओ कुलदीप कुमार के अनुसार, इस दोहरे हत्याकांड की मुख्य वजह अवैध प्रेम प्रसंग है. आरोपी बहू शबाना खातून (19 वर्ष) की शादी करीब तीन माह पहले उपर नवाडीह निवासी शाहिल अहमद से हुई थी. शाहिल फिलहाल बाहर रहता है. शबाना का शादी से पहले से ही पालाजोरी थाना क्षेत्र के पारो निवासी अपने रिश्तेदार इरशाद अंसारी (19 वर्ष) से गहरा प्रेम संबंध था. रिश्तेदार होने के नाते इरशाद का शबाना के ससुराल आना-जाना लगा रहता था, जिससे दोनों का अफेयर शादी के बाद भी जारी रहा. इस दौरान सास और देवर को उन दोनों के रिश्ते के बारे में पता चल गया. इस वजह से वे दोनों उनके प्रेम के बीच में रोड़ बन रहे थे. जिसके बाद शबाना ने उन्हें रास्ते से हटाने का फैसला लिया.

Also Read: चांडिल में जल्द शुरू होगा 100 बेड का अस्पताल, कांग्रेस कमेटी की बैठक में बोले नमन बिक्सल कोंगाड़ी

लाइव कॉल पर मर्डर: प्रेमी फोन पर देता रहा निर्देश

पुलिसिया पूछताछ और वैज्ञानिक जांच में जो सबसे चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है, उसके मुताबिक 30 जून 2026 की रात जब इस वारदात को अंजाम दिया जा रहा था, तब प्रेमी इरशाद अंसारी लगातार मोबाइल फोन के जरिए शबाना के साथ संपर्क में था. वह फोन पर शबाना को पल-पल की लोकेशन और कुल्हाड़ी व हथौड़े से वार करने का निर्देश दे रहा था. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर गठित एसआईटी (SIT) ने मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों को दबोच लिया. सोनारायठाड़ी थाना में इस मामले को लेकर कांड संख्या 33/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 103(1), 238 और 3(5) के तहत कार्रवाई की जा रही है.

24 घंटे में केस क्लोज, एसआईटी टीम को मिल रही वाहवाही

पुलिस ने घटनास्थल से खून के नमूने, आरोपियों के पहने हुए खून से सने कपड़े और हत्या के हथियार जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं ताकि कोर्ट में मजबूत चार्जशीट दाखिल की जा सके. महज 24 घंटे में इस अंधे कत्लकांड का खुलासा करने वाली टीम में एसडीपीओ के अलावा इंस्पेक्टर केएन सिंह, शिवनारायण कामत, थाना प्रभारी रोहित दांगी, संदीप कृष्णा, संजय कुमार और एसआई माइकल कोड़ा सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल थे.

Also Read: Delimitation: परिसीमन पर आदिवासी संगठनों की रांची में बैठक, अगस्त में होगा महाजुटान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola