देवघर एयरपोर्ट से बाबा मंदिर तक जलेंगी 700 सोलर लाइटें, ज्रेडा की टीम कर रही है काम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jul 2023 11:16 AM

विज्ञापन

सर्वे के पश्चात टीम सड़क के दोनों ओर निर्धारित दूरी पर सोलर लाइटों की पोल को खड़ा करने के लिए गड्ढे कर प्लिंथ तैयार करने में जुटी हुई है. विभागीय सूत्रों की मानें, तो लगभग 15 से 20 फीट की दूरी पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगायी जायेंगी

विज्ञापन

एयरपोर्ट से बाबा मंदिर तक जाने वाली सड़क के दोनों ओर जल्द ही रोशनी से जगमगायेगा उठेगा. करीब सात-आठ किमी की दूरी वाले इस मार्ग के दोनों ओर स्ट्रीट लाइटों के जलने से लोगों को सुविधा है. सोलर स्ट्रीट लाइट से जुड़ी इस योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में ज्रेडा की टीम युद्धस्तर पर काम कर रही है. देवघर जिला प्रशासन की ओर से ज्रेडा, रांची को भेजे गये इस प्रस्ताव को धरातल पर उतारने के लिए ज्रेडा की टीम ने पहले उक्त मार्ग का सर्वे किया.

सर्वे के पश्चात टीम सड़क के दोनों ओर निर्धारित दूरी पर सोलर लाइटों की पोल को खड़ा करने के लिए गड्ढे कर प्लिंथ तैयार करने में जुटी हुई है. विभागीय सूत्रों की मानें, तो लगभग 15 से 20 फीट की दूरी पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगायी जायेंगी, जिससे एयरपोर्ट से बाबा मंदिर की ओर जाने वाले लोगों को सुखद अनुभूति का एहसास होगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्लिंथ बनाने का काम तेजी से चल रहा है. ऐसे में संभावना जतायी जा रही है कि जुलाई माह के अंत तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो जायेगा.

Also Read: देवघर के 31 पंचायत सचिवालयों को नहीं मिला बिजली कनेक्शन, सारी ऑनलाइन सेवाएं भी ठप, विभाग नहीं दिखा रहा रूचि

बताते चलें कि श्रावणी मेले की तैयारी के मद्देनजर मेला से पहले आयोजित ऑनलाइन प्रशासनिक बैठक में मुख्य सचिव के समक्ष जिला प्रशासन की ओर से डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने एयरपोर्ट के रास्ते सोलर लाइट का यह प्रस्ताव रखा था. बतातें चलें कि इससे पहले देवघर-जसीडीह और देवघर-बासुकिनाथ के बीच सोलर स्ट्रीट लाइटें लगायी गयी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola