मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने आवाज बुलंद की

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने आवाज बुलंद की

मधुपुर में बैंकिंग कार्य कार्य प्रणाली को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन

मधुपुर. देशभर में बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने एकजुट होकर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था के समर्थन में आवाज बुलंद की. केनरा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों के कर्मी साथ में जुटे थे. बैंक कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान में बढ़ते कार्यभार व मानसिक दबाव के बीच पांच दिवसीय कार्य सप्ताह से न केवल कर्मचारियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि कार्यक्षमता और सेवा गुणवत्ता भी बेहतर होगी. कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि सप्ताह में दो दिन अवकाश मिलने से वे परिवार व समाज के लिए समय निकाल सकेंगे, जिससे कार्य व जीवन में संतुलन स्थापित होगा. कर्मचारियों ने यह भी बताया कि देश के कई सरकारी एवं निजी संस्थानों में पहले से ही पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू है, ऐसे में बैंकिंग क्षेत्र में भी इसे अपनाया जाना चाहिए. इस दौरान कर्मचारी संगठनों ने सरकार व बैंक प्रबंधन से मांग की, कि कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द इस व्यवस्था को लागू किया जाए. बैंक कर्मचारियों के इस समर्थन को लेकर बैंकिंग क्षेत्र में नयी बहस छिड़ गयी है और आने वाले दिनों में इसे लेकर आंदोलन व तेज होने की संभावना जताई जा रही है. मौके और संजय कुमार मुर्मू, विक्रांत, कौशल किशोर, अविनाश वर्मा, संतोष, हेमंत यादव, ताबिश फरहान, नजमूल होदा, संतोष राउत, राहुल कुमार, उमेश कुमार दास, शमशेर समेत बड़ी संख्या में बैंककर्मी मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मधुपुर में बैंकिंग कार्य कार्य प्रणाली को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola