करौं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क
गांव में भ्रमण कर झामुमो के पक्ष में समर्थन मांगा
करौं. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झामुमो प्रत्याशी सह मंत्री हफीजुल हसन के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान प्रतापपुर, टिकेबांध, डिंडाकोली, लकड़छारा, बेलकीयारी, बुढ़वाटांड़, लक्ष्णाडीह समेत आदि गांव में भ्रमण कर झामुमो के पक्ष में समर्थन मांगा. मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि महागठबंधन प्रत्याशी ने क्षेत्र का काफी विकास किया है. कहा कि क्षेत्र के सड़क, पुल, पुलिया व धार्मिक स्थलों का कायाकल्प किया गया. साथ ही हेमंत सरकार ने 18 से 50 वर्ष से आयु के सभी महिलाओं को एक हजार रुपया दिया जा रहा है. मौके पर सागर दास, शिवशंकर पांडे, चंद्र देवदास, राजेश तुरी, राजकुमार रवानी, राजू, आशीष तुरी, जगजीत सिंह, रामपाल सिंह, अजीत पंडित, भीम तुरी समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए