Deoghar News : वोट चोरी लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा : डॉ सिरिबेला
Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 06 Oct 2025 9:03 PM
देवघर जिला कांग्रेस ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान को गति देने के लिए जिला स्तर की समीक्षा बैठक की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कांग्रेस सह प्रभारी डॉ सिरिबेला प्रसाद और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर उपस्थित रहे.
प्रमुख संवाददाता, देवघर : देवघर जिला कांग्रेस ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान को गति देने के लिए जिला स्तर की समीक्षा बैठक की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कांग्रेस सह प्रभारी डॉ सिरिबेला प्रसाद और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर उपस्थित रहे. बैठक में डॉ सिरिबेला प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और चुनाव आयोग के सहयोग से हो रही वोट चोरी लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में यह हस्ताक्षर अभियान चला रही है और इसका उद्देश्य पांच करोड़ हस्ताक्षर जुटाकर राष्ट्रपति को सौंपना है. झारखंड के लिए 25 लाख हस्ताक्षरों का लक्ष्य रखा गया है, जिसे प्रत्येक जिले में एक लाख और प्रत्येक पंचायत/वार्ड में कम से कम 400 हस्ताक्षर के रूप में पूरा किया जायेगा. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर ने कार्यकर्ताओं को रणनीतिक निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि देवघर जिला संगठन मजबूत है और हर पंचायत/वार्ड स्तर पर 50-50 हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य पूरा करके राहुल गांधी के अभियान को सफल बनाया जा सकता है. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि यह अभियान किसी व्यक्तिगत जीत का नहीं, बल्कि कांग्रेस और राहुल गांधी की जीत का मिशन है. उन्होंने सभी से अपील की कि पुराने गिले-शिकवे भूलकर पूरी निष्ठा के साथ हस्ताक्षर अभियान को सफल बनायें.
वार्ड 35 से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत
बैठक के बाद डॉ सिरिबेला प्रसाद और शहजाद अनवर ने देवघर नगर के वार्ड 35, दुर्गापुर मोहल्ला में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया और आमजनों को अभियान के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया. देवघर जिला कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया कि आगामी आठ दिनों में हर पंचायत और वार्ड में निर्धारित लक्ष्य हासिल कर प्रदेश को 25 लाख हस्ताक्षरों का लक्ष्य पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभायेगी. इस अवसर पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय, नये जिलाध्यक्ष मुकुंद दास, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, उपेंद्र प्रसाद राय, लालू भोक्ता, युवा अध्यक्ष राहुल सिंह, एनएसयूआइ अध्यक्ष रवि बर्मा, अजय कुमार, अशोक राय, अनंत मिश्रा, दिनेशानंद झा, संजीव झा, अवधेश प्रजापति, राजेंद्र दास, बृजभूषण राम, शबाना खातून, प्रमिला देवी सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.
हाइलाइट्सदेवघर में कांग्रेस का ””वोट चोर, गद्दी छोड़”” हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ
प्रत्येक जिले में एक लाख और प्रत्येक पंचायत/वार्ड में कम से कम 400 हस्ताक्षर कराने का लक्ष्यडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










