जयंती पर याद किये गये पर्यावरणविद् विनय चंद्र सिंह

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर के भोक्ता छोरांट में समारोह का आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के भोक्ता छोरांट स्थित हथिया पाथर फाॅर्म में बुधवार को विनय चंद्र सिंह स्मारक ट्रस्ट के तत्वावधान में समाजसेवी व पर्यावरणविद् विनय चंद्र सिंह की जयंती मनायी गयी. मौके पर विनय चंद्र सिंह व उनकी धर्मपत्नी जानकी सिंह की समाधि पर ट्रस्ट के सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. कार्यक्रम में पूर्व मुखिया देव नारायण महतो ने ध्वजारोहण किया. वहीं, अरुण कुमार निर्झर ने कहा कि विनय सिंह ने ही इस क्षेत्र के युवा समाज सेवियों को पर्यावरण की सीख देते हुए जीतपुर व चेंचाली के जंगलों को संरक्षित करने की दिशा में प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि विनय चंद्र सिंह ने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है. वायु सेना से सेवानिवृत्त होने के पश्चात श्री सिंह ने सरकार के द्वारा प्रखंड अंतर्गत भोक्ता छोरांट के हथिया पाथर में प्रदत्त बंजर व पथरीली जमीन को अपनी हिम्मत और मेहनत से आबाद कर इस क्षेत्र के लोगों में खेती का एक नया हौसला पैदा किया. कहा कि अनुसार स्वर्गीय विनय चंद्र सिंह एक महामानव से जो कथनी में नहीं करनी में विश्वास रखते थे. उन्होंने न केवल समाज के दबे कुचले लोगों को जीने की राह दिखायी, बल्कि सामाजिक व सांप्रदायिक सौहार्द का भी अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया. वहीं, उनकी प्रपौत्री शहनाज तारा ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनलोगों की बतायी सिख और दिए गए संस्कार के कारण ही आज मैं एक सफल पुत्री, पत्नी, मां और बेटी के फर्ज का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हूं. अलाउद्दीन अंसारी ने ने कहा कि स्वर्गीय विनय चंद्र सिंह के प्रयासों से मधुपुर में केंद्रीय सिल्क बोर्ड की स्थापना हो सकी है, जिससे दर्जनों परिवार की रोजी रोटी चल रही है. स्वर्गीय विनय सिंह जी आज भी इस क्षेत्र के लोगों के दिलों में बसते है. उनके ही प्रयासों से जीतपुर, चेचाली व लरहाजोर के जंगलों में तसर फसल का उत्पादन कर सैकड़ों परिवार अपनी आय कर रहे हैं. कार्यक्रम का संचालन सिकंदर आलम ने किया. मौके पर ट्रस्ट की चयरमैन सलमा सितारा, शबाना परवीन, सिराज अंसारी, शहनाज तारा,अब्दुल मन्नान, रियाजुद्दीन, काशी राय, रूमाना तबस्सुम आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola