दुष्कर्म के आरोप में मूक-बधिर युवक गया जेल

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोप में मूक-बधिर युवक गया जेल

मधुपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का मामला

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की 20 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ बहला फुसला कर दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दुर्गापुर निवासी युवक मो तबारक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के संबंध में पीडिता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री बहरी व गुंगी है. मधुपुर व आसपास के इलाके के मूक-बधिरों का एक वाट्सएप ग्रुप चलता है. उस ग्रुप में उसकी पुत्री व आरोपी युवक जुड़ा हुआ है. बताया कि ग्रुप के माध्यम से ही उसकी पुत्री की दोस्ती मो. तबारक के साथ हुई. इसके बाद पिछले 26 जनवरी को बाइक से पहुंच कर मो. तबारक उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर ले गया. बताया कि इस दौरान जबरदस्ती अपनी बाइक पर उसकी पुत्री को बैठाया. घटना के दूसरे दिन शाम को उसकी पुत्री को आरोपी युवक मधुपुर शहर के पंचमंदिर में छोड़ दिया और भाग निकला, जिसके बाद उसकी पुत्री घर पहुंची. उन्होंने बताया कि उसकी पुत्री को काफी डराया धमकाया गया था. इस कारण वह अभी तक कुछ नहीं बता पा रही थी. इधर, बताया कि उसके साथ युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया है. घटना के बाद दोनों पक्षों से पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. इसके बाद थाना में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola