ePaper

देवघर में दो दिनों में दो महिलाओं से चेन छिनतई कर भागे बाइक सवार

Updated at : 29 May 2024 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर में दो दिनों में दो महिलाओं से चेन छिनतई कर भागे बाइक सवार

इन दिनों नगर थाना क्षेत्र में चोर-उचक्कों का बोलबाला हो गया है. बदमाशों ने दो दिनों में दो अलग-अलग महिलाओं के गले से चेन की छिनतई कर ली.

विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक करने गयी महिला व टोटो चालक को किराया देने के दौरान दिया घटना को अंजाम वरीय संवाददाता, देवघर इन दिनों नगर थाना क्षेत्र में चोर-उचक्कों का बोलबाला हो गया है. बदमाशों ने दो दिनों में दो अलग-अलग महिलाओं के गले से चेन की छिनतई कर ली. पहली घटना मंगलवार की रात शहर के बिलासी टाउन मुहल्ला स्थित संत कोलंबस गेट के सामने (चूड़ा मिल के समीप) टोटो से उतरकर नूतन भारती नामक महिला परिजन के घर के सामने किराया दे रहीं थीं. तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन की छिनतई कर ली. महिला करनीबाद-ठाढ़ी रोड स्थित ग्रीनलैंड स्कूल के समीप की रहने वाली है. घटना के बाद उसने नगर थाना में लिखित शिकायत दी है. वहीं, दूसरी घटना बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे नगर थाना क्षेत्र स्थित बाजला चौक के समीप मॉर्निंग वाक कर सब्जी खरीद रही महिला आशा देवी (पति राजा साहनी) के साथ हुई. जब महिला मॉर्निंग वॉक कर लौटने के क्रम में एक मिष्ठान्न भंडार के समीप सब्जी खरीद रहीं थीं. तभी पीछे से बाइक सवार दो उचक्के आये व गले से सोने की चेन छिन कर फरार हो गये. घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, मगर तब तक उचक्के रफूचक्कर हो चुके थे. महिला थाना क्षेत्र के कास्टर टाउन मुहल्ला स्थित रतिनाथ बसु पथ की रहने वालीं हैं. उसने नगर थाना पहुंचकर घटना के बाबत लिखित शिकायत दी. पुलिस ने उक्त दोनों मामलों में घटनास्थल की जांच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola