आज से घर-घर जाकर खिलायेंगे फाइलेरिया की दवा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

करौं: बीडीओ ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुरुआत

विज्ञापन

करौं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौं में बीडीओ हरि उरांव व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार के द्वारा फाइलेरिया अभियान का शुभारंभ किया. फाइलेरिया अभियान में पूरे करौं व मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र में कुल 232 बूथ बनाया गया है. जिसमें करौं में 218725 व मारगोमुंडा में 1193468 लोगों को फाइलेरिया की दवाई खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. अभियान को सफल संचालन के लिए सुपरवाइजर, मॉनिटर सहित 50 स्वास्थ्य कर्मी को लगाया गया है. सहिया के द्वारा बूथ में दवा खिलाया जा रहा है. फाइलेरिया अभियान 11 से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी दवा खिलाकर लक्ष्य को पूरा करेंगे. वहीं 16 से 17 फरवरी तक प्रखंड के सभी विद्यालयों में दवा दिया जायेगा. मौके पर बीडीओ ने चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों सभी को निर्देश दिया कि इस अभियान को सही ढंग से मुकाम तक पहुंचाये. एक भी लोग दवा खाने से वंचित न हो, इसका ख्याल रखा जाये. मौके पर सदाब अनवर, डॉ आरके सिंह, अमित कुमार ओझा, रत्नेश सिंह, रूबी कुमारी, नीलम लकड़ा, मनोरंजन राय, मिथिलेश सिंह, उत्पल सिंह आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : बीडीओ ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुरुआत

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola