शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

बिहार में सड़क हादसा( सांकेतिक फोटो)

शादी का कार्ड बांटने निकले एक युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, एक अन्य गंभीर रूप सेघायल

विज्ञापन

बरहेट थाना क्षेत्र के बरहेट-बोरियो मुख्य मार्ग पर बाबूपुर मोड़ के पास हुआ हादसा प्रतिनिधि, बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहेट-बोरियो मुख्य मार्ग पर गुरुवार को बाबूपुर मोड़ के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी, जबकि साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बोरियो थाना क्षेत्र के नमस्ते रोड निवासी अनिकेश कुमार (22) तथा साहिबगंज के राहुल साह (20) बाइक (जेएच 18के 9132) से रिश्तेदार के यहां शादी का निमंत्रण देने बरहेट आया था. बरहेट से बोरियो लौटने के क्रम में बाबूपुर मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक सड़क किनारे रखी ईंट से जा टकरायी तथा दोनों गिरकर घायल हो गये. मूर्छित अवस्था में स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचाया, जहां चिकित्सक संतोष टुडू ने इलाज किया. घटना के वक्त युवक अनिकेश कुमार ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट का ऊपरी हिस्सा बाहर निकल गया और उसका सिर ईंट से जा टकराया. गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जिसके बाद परिजन दोनों को सदर अस्पताल साहिबगंज ले जा रहे थे. इस बीच रास्ते में ही घायल अनिकेश कुमार की मौत हो गयी. पुत्र की मौत के बाद अनिकेश के माता-पिता दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, चिकित्सकों की निगरानी में राहुल का इलाज सदर अस्पताल साहिबगंज में चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola