चालक को नशा खिलाकर टोटो और रुपये लेकर फरार

बरहरवा में नशाखुरानी का शिकार हुआ एक युवक
प्रतिनिधि, बरहरवा कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पलाशबोना के पास रविवार को एक टोटो चालक को अज्ञात लोगों ने नशा खिलाकर टोटो और नकदी लेकर चंपत हो गये. चापुजान निवासी राजीव कुमार (20) पिता फदरा मुसहर टोटो चालक है. रविवार को कुछ यात्रियों ने उसका टोटो पाकुड़ जाने के लिए बुक किया था. इस दौरान पलाशबोना के पास पहुंचने के बाद यात्रियों ने टोटो चालक को चाय पीने के लिये रोकने को कहा, तथा उसे भी चाय पिलायी. चाय पीने के बाद टोटो चालक बेहोश हो गया. जिसके बाद वे लोग उसके पास से रुपए और उसका टोटो लेकर भाग गये. समाचार लिखे जाने तक थाना में लिखित शिकायत नहीं की गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










