पानी ::: गुमानी नदी बैराज का एक फाटक बंद होते ही जलस्तर स्थिर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Sep 2024 5:04 PM

विज्ञापन

बरहेट में गुमानी नदी बैराज का एक फाटक बंद होते ही गुमानी नदी का जलस्तर स्थिर

विज्ञापन

बरहरवा. बरहेट में गुमानी बैराज परियोजना का एक फाटक बंद होते ही बरहेट, पतना एवं बरहरवा प्रखंड से होकर गुजरने वाली गुमानी नदी का जलस्तर शनिवार को स्थिर हो गया है. निचले इलाके में पानी घुसने वाला था, तभी मामले की जानकारी कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम को दी गयी. उनके निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि सह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बरकत खान ने बरहेट पहुंचकर बैराज के एक फाटक को बंद कराया. मामले को लेकर बीडीओ सह सीओ सन्नी कुमार दास ने संबंधित पंचायत के कर्मचारियों को अपने-अपने इलाके में अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. बीडीओ ने बताया कि पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola