Deoghar News : बाबा मंदिर और शिवगंगा क्षेत्र अब स्थायी नो-एंट्री जोन, वाहनों के प्रवेश पर रोक

Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 17 Oct 2025 6:50 PM

विज्ञापन

बाबा बैद्यनाथ मंदिर और शिवगंगा के आसपास के इलाके को स्थायी रूप से नो-एंट्री जोन घोषित किया गया है. यह निर्णय लगातार बढ़ती श्रद्धालु भीड़, यातायात जाम और आमजनों को हो रही परेशानी को देखते हुए लिया गया है.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : बाबा बैद्यनाथ मंदिर और शिवगंगा के आसपास के इलाके को स्थायी रूप से नो-एंट्री जोन घोषित किया गया है. यह निर्णय लगातार बढ़ती श्रद्धालु भीड़, यातायात जाम और आमजनों को हो रही परेशानी को देखते हुए लिया गया है. इस संबंध में एसडीओ रवि कुमार ने निर्देश जारी कर दिया है. बताया गया है कि देवघर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा मंदिर पहुंचते हैं. वहीं, श्रावणी मेला, भादो मेला, अन्य पर्व-त्योहारों और मुंडन मास में तो श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है. इस कारण मंदिर और शिवगंगा के आसपास वाहनों की आवाजाही से भीषण जाम लग जाता है. लोगों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने यह स्थायी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है. एसडीओ ने बताया कि बाहरी वाहनों के प्रवेश और पार्किंग से आमजन और श्रद्धालु दोनों को परेशानी होती है. इसलिए मंदिर, शिवगंगा और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से न केवल श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, बल्कि बाबा मंदिर परिसर में सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने में भी आसानी होगी.

इन प्रमुख रास्तों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

-भारती होटल से मंदिर जाने का रास्ता

-शिवराम झा चौक से मानसिंघी जाने का रास्ता

-जोड़ा तालाब से डायवर्सन-1 मंदिर जाने का रास्ता

-सीता होटल से शिवगंगा जाने का रास्ता

-लक्ष्मीपुर चौक से शिवगंगा/मंदिर जाने का रास्ता

-सब्जी मंडी मोड़ से मंदिर जाने का रास्ता

-शिक्षा सभा चौक से आजाद चौक मंदिर व टावर चौक जाने का रास्ता

-डोमासी गली से नर्सिंग सिनेमा हॉल से मंदिर जाने का रास्ता

-विद्यापति चौक से नर्सिंग सिनेमा हॉल से मंदिर जाने का रास्ता

-ड्रोलिया गली से मंदिर जाने का रास्ता

-अवंतिका गली से आजाद चौक, मंदिर जाने का रास्ता

-टावर चौक से आजाद चौक, मंदिर जाने का रास्ता

हाइलाइट्स

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एसडीओ ने जारी किया आदेश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola