15 मार्च को बाबा बागेश्वरधाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देवघर में, कर सकते हैं बाबा बैद्यनाथ के दर्शन

Updated:
विज्ञापन

बाबा बागेश्वरधाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आ रहे हैं देवघर.

देवघर कॉलेज मैदान में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की अगुवाई में तैयारी तेजी से चल रही है. 24 घंटे पंडाल बनाने का काम चल रहा है. सांसद डॉ दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का प्रवचन 3 घंटे का होगा.

विज्ञापन

झारखंड स्थित बाबा नगरी में बागेश्वरधाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 15 मार्च को दोपहर 12:30 बजे चार्टर्ड प्लेन से आयेंगे. वह सीधे देवघर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे. देवघर कॉलेज मैदान में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आध्यात्मिक प्रवचन होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

देवघर कॉलेज मैदान में तेजी से चल रहा है पंडाल का निर्माण

देवघर कॉलेज मैदान में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की अगुवाई में तैयारी तेजी से चल रही है. 24 घंटे पंडाल बनाने का काम चल रहा है. सांसद डॉ दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का प्रवचन 3 घंटे का होगा. इस कार्यक्रम में आम व खास लोगों के लिए अलग से कोई सुविधा नहीं होगी. सभी आम लोगों की तरह पंडाल में बैठेंगे.

देवघर में बन रहा बाबा बागेश्वरधाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लिए भव्य पंडाल.

व्यवस्था में तैनात रहेंगे 5000 वॉलेंटियर

कार्यक्रम में जो पहले आयेंगे, उन्हें पहले स्थान ग्रहण करने का मौका मिलेगा. कार्यक्रम के लिए कोई इंट्री पास की भी सुविधा नहीं होगी. कार्यक्रम की व्यवस्था में पांच हजार वॉलेंटियर तैनात रहेंगे. सिर्फ वालेंटियर को इंट्री पास दी जायेगी. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जायें व अनुशासित तरीके से वापस चल जायें. वॉलेंटियर व्यवस्था में लगे रहेंगे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते डॉ निशिकांत दुबे व अन्य.

बाबा बागेश्वरधाम सरकार के लिए लगेंगे 12 एलआईडी स्क्रीन

पंडाल सहित बाहर में कुल 12 एलइडी स्क्रीन लगाये जायेंगे. सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने बताया कि देवघर कॉलेज प्रशासन से कार्यक्रम स्थल की अनुमति लेने के बाद जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है. प्रशासन से आयोजन समिति के सदस्यों की वार्ता चल रही है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन भी कर सकते हैं.

Also Read : बाबा बागेश्वर धाम कार्यक्रम मामले में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- धार्मिक आयोजन करना लोगों का अधिकार

अफवाह नहीं फैलाने की अपील

सांसद डॉ दुबे ने कहा कि जब देवघर में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य कोई सेलिब्रिटी आते हैं, तो कुछ खौफजदा लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की झूठी अफवाहें फैलाने में लग जाते हैं. मुझसे खौफ खाले वाले ऐसे लोगों से भी आग्रह होगा कि आप भी बाबा धीरेंद्रनाथ शास्त्री के कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनायें. 15 वर्षों से मैंने जो भी घोषणा की है, उसे पूरा किया है. सत्य कभी नहीं मिटता है.

Also Read : बाबा बागेश्वर धाम सरकार के कार्यक्रम को लेकर 30 नवंबर को होगी झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola