देवघर : मां अन्नपूर्णा की हुई वार्षिक पूजा, भक्तों का लगी भीड़

देवघर बाबा मंदिर परिसर स्थित महाकाल भैरव की वार्षिक पूजा पूरे विधि विधान से मंगलवार को मठपति परिवार ने की. इसमें आचार्य मनोज महाराज व पुजारी दीपक मठपति ने तांत्रिक विधि से पूजा-अर्चना की.
देवघर : मंगलवार को बाबा मंदिर परिसर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में मिश्र परिवार की ओर से माता की वार्षिक पूजा पूरे विधि-विधान से की गयी. आचार्य व पुजारी शिबू पंडित ने तांत्रिक विधि से पूजा की, तो दोपहर से शाम तक चली. इस पूजा का कुंवारी भोजन सह आरती के साथ विधिवत समापन किया गया तथा प्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. मौके पर मनोरंजन मिश्र, कार्तिक मिश्र, किशोर मिश्र, शुभम मिश्र, रोशन मिश्र, सोनू मिश्र, कन्हैया मिश्र, राम बाबू मिश्र, नंदलाल मिश्र, मनोरंजन मिश्र, किशोर मिश्रा आदि मौजूद थे.
देवघर बाबा मंदिर परिसर स्थित महाकाल भैरव की वार्षिक पूजा पूरे विधि विधान से मंगलवार को मठपति परिवार ने की. इसमें आचार्य मनोज महाराज व पुजारी दीपक मठपति ने तांत्रिक विधि से पूजा-अर्चना की. भगवान भैरव को विशेष भोग रोट चढ़ाया गया. वहीं कुंवारी पूजन व आरती के साथ पूजा का विधिवत समापन किया गया. शाम को महाकाल भैरव का भव्य शृंगार किया गया. मौके पर सुनील मठपति, किशोर मठपति, सतीश मठपति, उमेश मठपती, साहिल मठपति, प्रतिक मठपति आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










