मोहनपुर में बाइक के धक्के से वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर में सोमवार को बाइक चालक ने सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय वृद्ध रघुनाथपुर गांव निवासी मोहम्मद ताहिर अंसारी को जोरदार टक्कर मार दी. इससे उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के झालर गांव के समीप डीएम मोड़ के पास सोमवार को बाइक चालक ने सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय वृद्ध रघुनाथपुर गांव निवासी मोहम्मद ताहिर अंसारी को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दुर्घटना के अंजाम देने वाली बाइक को जब्त कर लिया है. मृतक के पुत्र मोहम्मद शमीम अंसारी ने बताया की उसके पिता अपनी बेटी का घर गये थे तथा सुबह में वहां से लौट कर डीएम मोड़ के पास गाड़ी से उतरे थे. इस दौरान सड़क किनारे खड़े होकर घर आने के लिए किसी बाइक का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान लापरवाही से बाइक चलाते हुए एक युवक ने धक्का मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola