बाजे-गाजे के साथ निकली कलश यात्रा, दिया सद्भावना का संदेश

Updated:
विज्ञापन
बाजे-गाजे के साथ निकली कलश यात्रा, दिया सद्भावना का संदेश

सारवां प्रखंड के सिंहरायडीह गांव में अखंड अष्टयाम का आयोजन

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के सिंहरायडीह गांव में अखंड अष्टयाम सह निर्वाध हरिनाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यह यात्रा पंडित सह पुरोहित विवेकानंद झा तथा यजमान नरेश रवानी और राम देवी की देखरेख में संपन्न हुई. इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी शामिल हुए और उन्होंने उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया. कलश यात्रा गांव के विभिन्न मुहल्लों की परिक्रमा करते हुए बिशनपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के कदेय नदी घाट पहुंची. वहां विधि-विधान के साथ कलश पूजन कर जल भरा गया. इसके बाद महिलाएं कलश को माथे पर धारण कर वापस अष्टयाम मंडप पहुंचीं. मंडप में कलशों को चारों ओर विधिवत सजाया गया. वहीं, बादल पत्रलेख ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है और समाज में धार्मिक सद्भावना का विकास होता है. कलश यात्रा के संचालन में मदन यादव, विजय रवानी, रमेश रवानी, सिकंदर सिंह, कैलाश सिंह, महेंद्र रवानी, नरेश रवानी, राकेश रवानी, सुधीर रवानी, छोटेलाल, सरलु रवानी, बंधु रवानी, रेखा देवी, राखी देवी, मूर्ति देवी, पार्वती देवी, उषा देवी, कविता देवी और किरण देवी सहित कई लोगों की अहम भूमिका रही.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola