Deoghar news : परिजनों से हुई कहासुनी, ट्रेन से कटकर युवक ने दे दी जान

Author Shrawan
Updated:
विज्ञापन

देवघर-दुमका रेल लाइन पर शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे जसीडीह से दुमका जा रही डीएमयू ट्रेन के सामने आकर एक युवक ने जान दे दी. घटना से परिजनों में शोक है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर . देवघर-दुमका रेल लाइन पर शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे जसीडीह से दुमका जा रही डीएमयू ट्रेन के सामने आकर एक युवक ने जान दे दी. मृतक की पहचान रिखिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर निवासी रतन कुमार बाउरी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रतन कुमार बाउरी पिछले कुछ समय से अपने मामा घर पालोजोरी में रह रहे थे. तीन-चार दिन पूर्व वह अपने घर बैजनाथपुर आया था. बताया जाता है कि किसी बात को लेकर परिजनों के साथ कहासुनी हुई थी. इसी बात से आवेश में आकर उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही रिखिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है. घटना से गांव में शोक का माहौल है. *देवघर-दुमका रेल लाइन पर डीएमयू ट्रेन के सामने आकर युवक ने दी जान *सूचना मिलते ही रिखिया पुलिस मौके पर पहुंची, की जांच-पड़ताल

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola