पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त
Published by : RAMAKANT MISHRA Updated At : 17 Jun 2025 9:59 PM
सारठ थाना क्षेत्र के अजय नदी से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया
सारठ बाजार. थाना क्षेत्र के अजय नदी से मंगलवार को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया. पुलिस अवैध बालू उठाव करने वालों पर छापेमारी अभियान चलाया. बताया गया कि सारठ पुलिस ने गुप्त सूचना पर क्षेत्र के अजय नदी बेलाबाद घाट से अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया है. वहीं, ट्रैक्टर चालक व मजदूर वाहन छोड़कर भाग गया. पुलिस ने बालू लोड ट्रैक्टर जब्त कर मामले की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी को दी है. बताया कि जिले के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










