Deoghar News : माघी पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब, 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल

Updated:
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को बाबा मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. अहले सुबह से लेकर शाम तक बाबा मंदिर में जलार्पण और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : माघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को बाबा मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. अहले सुबह से लेकर शाम तक बाबा मंदिर में जलार्पण और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. जलार्पण को लेकर भक्तों की भीड़ शनिवार की रात से ही उमड़ने लगी थी, जो रविवार शाम तक बनी रही. शनिवार की रात से ही शिवगंगा, रिखिया रोड, भुरभुरा मोड़, हंसकूप, बीएन झा रोड, लक्ष्मीपुर चौक, नेहरू पार्क समेत आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं के वाहनों की आवाजाही जारी रही. भक्तों का मानना है कि माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. इसी आस्था के कारण सुबह चार बजे से ही मानसरोवर से बाबा मंदिर तक बने ओवरब्रिज पर श्रद्धालुओं की कतार लग गयी. भीड़ बढ़ने पर प्रशासन की ओर से क्यू कॉम्प्लेक्स के माध्यम से श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर जलार्पण कराने की व्यवस्था की गयी. शाम छह बजे मंदिर का पट बंद होने तक करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा पर जल चढ़ाया, जबकि 5040 भक्तों ने कूपन लेकर शीघ्र जलार्पण किया. शुभ तिथि होने के कारण दिनभर बाबा मंदिर परिसर में मुंडन, उपनयन संस्कार, गठबंधन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा. खासकर मुंडन संस्कार के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही, जिन्हें देर शाम तक अनुष्ठान करते देखा गया. पूरे दिन मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola