Deoghar news : जनसुनवाई में मुखिया, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक पर लगाया जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी के प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को प्रमुख उषा किरण मरांडी की अध्यक्षता में मनरेगा योजना से सं��ंधित प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का कार्यक्रम शुरू हुआ.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी. प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को प्रमुख उषा किरण मरांडी की अध्यक्षता में मनरेगा योजना से संबंधित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का कार्यक्रम शुरू हुआ. इसमें ज्यूरी मैंबर मनरेगा लोकपाल कल्पना झा, प्रमुख उषाकिरण मरांडी, डीआरपी पंचम वर्मा, जिप सदस्य दीपक मुर्मू के अलावा विभिन्न पंचायतों के मुखिया व अन्य मेंबर मौजूद थे.

पहले दिन बगदाहा व बसाहा पंचायत से जुड़े 49 मामलों की सुनवाई हुई. इन योजनाओं को पंचायत स्तर पर जनसुनवाई के बाद प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई के लिए अग्रसारित किया गया था. जन सुनवाई के क्रम में योजनाओं का क्रियान्वयन में पारदर्शिता नहीं बरते जाने को लेकर बसाहा पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक को ज्यूरी मेम्बरों ने एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावे बगदाहा पंचायत में भी योजनाओं के क्रियान्वयन में मिली गड़बड़ी को सुधारने के निर्देश देते हुए कर्मियों पर अर्थदंड लगाया गया. मौके पर मुखिया अंशुक साधु, सोयेब अंसारी पंचायत सचिव बलराम सिंह, भागवत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

हाइलाइट्स

॰ पालोजोरी में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय मनरेगा जनसुनवाई शुरू॰पहले दिन बसाहा व बगदाहा पंचायत के 49 मामलों की हुई सुनवाई

॰ज्यूरी मैंबर के रूप में प्रमुख, लोकपाल, जिप सदस्य सहित अन्य लोग थे शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola