चितरा: सारठ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए ऑन द स्पॉट जनता दरबार लगाया जायेगा. उक्त बातें कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपने आवास सहरजोरी में कहीं. मंत्री ने कहा कि सावन के बाद कुंजोड़ा, खागा, विराजपुर, कुकराहा, पथरड्डा, दुमदुमी व पलमा पंचायत में जनता दरबार लगाया जायेगा.
इसमें ऑन द स्पॉट विधवा पेंशन, वृद्घा पेंशन समेत अन्य समस्याओं का समाधान किया जायेगा। मालूम हो कि रविवार को अपने आवास में कृषि मंत्री ने सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं व समस्या के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिये.
इसके अलावा दर्जनों महिलाएं भी कृषि मंत्री के पास फरियाद लेकर पहुंचीं व अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया, महिलाओं ने स्वंय सहायता समूह बनवाने की अपील कीबात कही। समस्या सुनने के बाद कृषि मंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द स्वंय सहायता समूह बना दिया जायेगा। साथ ही कई गांवों के लोग जले हुए ट्रांसर्फमर के स्थान पर नये ट्रांसर्फमर की मांग किये। जिसे कृषि मंत्री ने तुंरत उपलब्ध कराया। इस मौके पर चंदन कुमार सिंह, किटी मिया, गोउर चन्द्र यादव, उत्तम गुप्ता, मनोज साह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।